रेलवे ने पटना जाने वाली चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई

Posted on: 2026-11-23


hamabani image

नई दिल्ली, 23 नवंबर   यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना-आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल-पटना के बीच चलने वाली चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के कुल 24 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का परिचालन 25 से 29 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। इस अवधि में इसके तीन फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल विशेष ट्रेन 23 से 30 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसके चार फेरे निर्धारित किए गए हैं।

इसी तरह ट्रेन संख्या 03293 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 23 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इसके आठ फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 03294 आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन विशेष ट्रेन 23 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। इसके नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं।