रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब चीन पहुंचे, तो दुनिया की नजरें केवल उनकी कूटनीतिक यात्रा पर नहीं थीं. उनके पीछे चल रहे दो रूसी नौसेना अधिकारियों के हाथ में मौजूद एक खास ब्रीफकेस ने भी अंतरराष्ट्रीय चर्चा छेड़ दी. इसे रूस का परमाणु कमान ब्रीफकेस यानी ‘चेगेट’ (Cheget) माना जा रहा है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चीन यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल दो नौसेना अधिकारियों के हाथ में एक विशेष ब्रीफकेस दिखाई दिया.
18 नवंबर 2026 को चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सामने आये वीडियो और तस्वीरों में यह ब्रीफकेस चर्चा का विषय बन गयाइसे रूस की न्यूक्लियर कमान व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा ‘चेगेट’ बताया जा रहा है. दरअसल, रूस के राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च सैन्य कमांडर भी होते हैं. ऐसे में विदेश यात्रा के दौरान भी उनके पास सैन्य नेतृत्व और परमाणु कमान तंत्र से सुरक्षित संपर्क का माध्यम उपलब्ध रहता है.
चेगेट रूस की मोबाइल परमाणु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली का हिस्सा है. इसका नाम काकेशस पर्वतमाला की एक पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है. यह रूसी राष्ट्रपति को देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और जनरल स्टाफ से सुरक्षित संपर्क स्थापित करने में मदद करता है.