महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आएंगे. करीब दो दशक तक चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान रहे माही ने 17 नवंबर को अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले ने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया. लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी ने अपने संन्यास की खबर चेन्नई सुपर किंग्स को किस अंदाज में दी थी
सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने उस पूरे वाकये का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने को लेकर चल रही चर्चा के बीच धोनी ने बेहद धीमी आवाज में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए.
भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे थे. 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके माही पिछले सीजन में भी चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के कारण मैदान पर नहीं उतरे थे. ऐसे में उनके अगले आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को भी शायद अंदाजा नहीं था कि धोनी इस तरह अपने फैसले की जानकारी देंगे.
सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि 14 नवंबर को टीम के रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स को लेकर चर्चा चल रही थी. इस बातचीत में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन भी मौजूद थे. टीम के अगले सीजन की रणनीति और खिलाड़ियों के नामों पर विचार किया जा रहा था. तभी बातचीत के आखिर में धोनी ने एक ऐसी बात कह दी, जिसने पूरी चर्चा का रुख बदल दिया.