भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी

Posted on: 2026-11-11


hamabani image

रायपुर 11 नवंबर   भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज बुधवार काे अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश प्रभारी इरानी नियमित विमान से सुबह स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शिरकत करेंगे। जिसके मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बैठक भी लेंगी।