रायपुर में आज भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली

Posted on: 2026-11-05


hamabani image

रायपुर 05 नवंबर   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रैली आयोजित की जाएगी। नेताजी सुभाष स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

भाजपा द्वारा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर में भी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित होने वाली इस रैली में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।