Creta से Verna तक दिवाली डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी बचत

Posted on: 2026-11-03


hamabani image

दिवाली के त्योहार पर अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर 2026 के लिए अपने कई लोकप्रिय मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट और फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। इस ऑफर में कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा से लेकर प्रीमियम सेडान वरना और इलेक्ट्रिक कारों तक कई मॉडल शामिल हैं। ग्राहकों को अलग-अलग कारों पर कैश डिस्काउंट, दिवाली बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और अपग्रेड बोनस का फायदा मिल रहा है। खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर कुल बचत 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच रही है।

सबसे पहले बात करते हैं हुंडई क्रेटा की। कंपनी की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में शामिल क्रेटा के पेट्रोल वेरिएंट पर 1 लाख 10 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का दिवाली बोनस, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 50 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है। वहीं क्रेटा एन लाइन पर अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं

दूसरे नंबर पर है हुंडई वरना। इस प्रीमियम सेडान के पुराने CVT स्टॉक पर ग्राहकों को 1 लाख 5 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। वहीं पुराने नॉन-CVT वेरिएंट पर 80 हजार रुपये और नए HX8 DCT वेरिएंट पर 85 हजार रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं। नए वरना के अन्य चुनिंदा वेरिएंट पर 75 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

हुंडई अल्काजार खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 90 हजार रुपये तक और डीजल वेरिएंट पर 45 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा इलेक्ट्रिक के चुनिंदा लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 80 हजार रुपये तक की बचत संभव है। अन्य वेरिएंट पर 50 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा हुंडई आई20 और आई20 एन लाइन पर 63 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं एक्सटर के पुराने मॉडल पर 53 हजार रुपये और नए मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट पर 45 हजार रुपये तक की छूट उपलब्ध है।

बजट कार खरीदने वालों के लिए हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 73 हजार रुपये और CNG वेरिएंट पर 68 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं हुंडई ऑरा के CNG वेरिएंट पर 35 हजार रुपये और पेट्रोल वेरिएंट पर 20 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। दूसरी ओर हुंडई वेन्यू पर फिलहाल 5 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है