जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया सुरक्षित बचपन अभियान

Posted on: 2026-10-31


hamabani image

जगदलपुर, 31 अक्टूबर। सरकारी स्कूल में जगदलपुर में 'आज शनिवार काे सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत एक विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जगदलपुर, न्यायमूर्ति श्रीमती डेसी पटेल महोदया उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया। छात्र एवं छात्राओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित या गलत व्यवहार, उत्पीड़न अथवा शोषण की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित विधिक अधिकारियों को सूचित करें।

शिविर में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 और बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सकें। बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के बुनियादी नियमों जैसे 'गुड टच–बैड टच' के बीच का अंतर समझाया गया और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख रजी वर्गिस सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।