पैरा एशियन खेल: शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा

Posted on: 2026-10-19


hamabani image

हांगकांग, 19 अक्टूबर  अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस-2026 के लिए अपनी सात सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। छह खिलाड़ियों वाले इस तेजतर्रार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में होगा।

अफगानिस्तान की टीम में गुलबदीन नायब के अलावा फरमानुल्लाह सफी, इमरान मीर, अब्दुल रहमान, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे और सिदीकुल्लाह पाचा को शामिल किया गया है। टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

हांगकांग सिक्सेस में प्रत्येक टीम मैदान पर छह खिलाड़ियों के साथ उतरती है और एक पारी में छह ओवर बल्लेबाजी करती है। इस प्रारूप में तेज रन बनाना, आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण जीत के लिए अहम होते हैं।

अफगानिस्तान को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और ओमान के साथ रखा गया है। टीम अपने आक्रामक अंदाज और तेजतर्रार बल्लेबाजी के दम पर टूर्नामेंट में प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेगी।

क्रिकेट हांगकांग, चीन के वाणिज्यिक एवं विपणन निदेशक अनुराग भटनागर ने कहा, “अफगानिस्तान ने लगातार अपने खेल में जबरदस्त ऊर्जा और प्रतिस्पर्धी भावना दिखाई है। हमें हांगकांग सिक्सेस-2026 में उसकी टीम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट के रोमांच, मनोरंजन और तेज गति वाले स्वरूप का उत्सव है। अफगानिस्तान की आक्रामक शैली टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ाएगी। हम टीम के स्वागत और प्रशंसकों को यादगार क्रिकेट अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।”

हांगकांग सिक्सेस अपने अनूठे प्रारूप के लिए जाना जाता है, जिसमें बड़े शॉट, नए अंदाज की गेंदबाजी और लगातार रोमांच देखने को मिलता है। वर्ष 2026 के संस्करण में दुनिया भर की टीमें हिस्सा लेंगी।

अफगानिस्तान की टीम: गुलबदीन नायब (कप्तान), फरमानुल्लाह सफी, इमरान मीर, अब्दुल रहमान, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे और सदीकुल्लाह पाचा।