भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

Posted on: 2026-10-18


hamabani image

रायपुर, 18 अक्टूबर । भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है।


भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से पराजित किया था। भारतीय टीम की नजरें आज का मुकाबला जीतकर श्रृंखला में अपनी बढ़त मजबूत करने पर रहेंगी।


श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला इसी महीने की 20 तारीख को खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट श्रृंखला है। टी-20 श्रृंखला के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी। इसके मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को आयोजित होंगे।


भारत-जिंबाब्वे की संभावित प्लेइंग-11


भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।


जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।