सितंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 21.8 फीसदी बढ़कर 4.55 लाख इकाई: सियाम

Posted on: 2026-10-15


hamabani image

नई दिल्ली,15 अक्टूबर । दीपावली से पहले यात्री वाहनों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। देश में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 21.8 फीसदी बढ़कर 4,54,574 इकाई हो गई है।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। सियाम के मुताबिक सितंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,73,347 इकाई रही थी।

दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सितंबर महीने 13.5 फीसदी बढ़कर 24.63 लाख इकाई हो गई है, जबकि सितंबर, 2025 में यह 21.70 लाख इकाई रही थी। वहीं, सितंबर में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 98,162 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 84,635 इकाई रही थी।