सीजीपीएसी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने सीएसआर के नाम पर ली 45 लाख की रिश्वत, ED ने दाखिल की चार्जशीट

Posted on: 2026-09-24


hamabani image

रायपुर ।प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर की विशेष अदालत में सीजीपीएससी परीक्षा घोटाले को लेकर पहली अभियोजन शिकायत दाखिल की है। एजेंसी के अनुसार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने एक व्यवसायी के परिजनों के चयन के बदले अपने नियंत्रण वाली संस्था में सीएसआर के जरिए 45 लाख रुपये प्राप्त किए। जांच में अब तक कुल 3.28 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का अनुमान लगाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने 2021 की राज्य सेवा परीक्षा में एक व्यवसायी के बेटे और बहू को फायदा पहुंचाने के बदले अपने नियंत्रण वाली एक संस्था के जरिये 45 लाख रुपये लिये थे।

इस धन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंडिंग के तौर पर दिखाया गया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि इस मामले में अपराध से हुई कुल कमाई अब तक 3.28 करोड़ रुपये आंकी गई है।