जियो नेटवर्क की समस्या 3 से 4 दिनों में होगी दूर

Posted on: 2026-09-19


hamabani image

उत्तर बस्तर कांकेर  जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भीरावाही में स्थापित जियो नेटवर्क की समस्या को 3 से 4 दिनों में दूर कर दी जाएगी। ई-डिजिक्ट्र मैनेजर के माध्यम से जियो टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में रिपेयर कर टॉवर में उपकरण लगाया गया था, लेकिन लगभग दो दिनों के संचालन के बाद पुनः तकनीकी अलार्म की समस्या उत्पन्न हो गई। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया एवं रिप्लेसमेंट आरआरएच उपकरण भेजा जा रहा है। जियो कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर संबंधित साइट पर पहुंचकर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर नेटवर्क सेवा को सुचारू करने की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि दुर्गूकोंदल विकासखण्ड ग्राम भीरावाही के ग्रामीणों द्वारा जियो मोबाईल नेटवर्क सेवा ठप होने के कारण स्थानीय नागरिकों द्वारा एसडीएम कार्यालय भानुप्रतापपुर पहुंचकर मोबाईल सेवा नेटवर्क सेवा बहाल करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर  जिला प्रशासन द्वारा समुचित कार्यवाही की जा रही है। जियो टीम द्वारा जानकारी के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में नेटवर्क समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।