आज से जापान में होगा 20वें एशियाई खेलों का

Posted on: 2026-09-19


hamabani image

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह आज भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से पालोमा मिजुहो स्टेडियम में शुरू होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। एशियाई खेल आज से चार अक्टूबर तक चलेंगे। भारत के 500 से अधिक खिलाड़ी 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में पांच व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता शामिल हैं।

 बैडमिंटन में पी.वी. सिंधु, भारोत्तोलन में मीराबाई चानू और निशानेबाजी में मनु भाकर भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगी। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और कुश्ती में अमन सहरावत भी भारतीय दल का हिस्सा हैं।

 एशियाई खेलों में खिलाड़ी 43 खेलों की 469 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। जापान तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले टोक्यो ने 1958 और हिरोशिमा ने 1994 में इन खेलों की मेजबानी की थी।