मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में दो सक्रिय उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

Posted on: 2026-09-11


hamabani image

इंफाल, 11 सितंबर । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।

तेंगनौपाल पुलिस की एक टीम ने 10 सितंबर को खारौ खुल्लेन इलाके में तलाशी अभियान चलाकर थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III निवासी निंगथौजम सुरेश सिंह (26), उर्फ चिंगसांग को गिरफ्तार किया। वह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) का सक्रिय कैडर है।

एक अन्य अभियान में, खुफिया सूचना के आधार पर 28 असम राइफल्स, 13/2 एफआईटी और 11 डब्ल्यूईयू के सहयोग से सीडीओ/इंफाल ईस्ट ने 10 सितंबर को खाबेइसोई, इंफाल ईस्ट से मोइरांगथेम सनाथोई मैतेई (19), उर्फ मरुखोई को गिरफ्तार किया।

नांगाडा माखा लीकाई निवासी सनाथोई आरपीएफ/पीएलए का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह अगस्त 2026 में संगठन में शामिल हुआ था और कथित तौर पर नए कैडरों की भर्ती में शामिल था। उसके कब्जे से एक स्कूटर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।