इस साल फिल्म रामायणम् को मोस्ट अवेटेड फिल्म का दर्जा दिया गया है, इसकी वजह है फिल्म को लेकर के लोगों के बीच में दिख रहा क्रेज. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, हर तरफ फिल्म की ही चर्चा हो रही है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायणम् की रिलीज डेट का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दिया गया था.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् को 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, लेकिन एक देश ऐसा है जहां पर ये फिल्म एक दिन पहले रिलीज हो जाएगी. हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को विदेश में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा.
फिल्म रामायणम् की रिलीज का इंतजार दर्शक बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर 2006 को रिलीज करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. लेकिन विदेश में इस फिल्म को एक दिन पहले रिलीज कर दिया जाएगा. इस बात की जानकारी सोनी पिक्चर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर किया गया है. जिसमें उन्होंने उस देश का नाम बताया जहां पर फिल्म को 5 नवंबर को रिलीज कर दिया जाएगा.
मतलब कि जो लोग आस्ट्रेलिया में रहते हैं वो इस फिल्म को एक दिन पहले ही देख सकते हैं.
फिल्म रामायणम् के मेकर्स का विजन पहले से ही क्लियर था कि वो इस 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करेंगे. यही वजह है कि फिल्म के ट्रेलर को भी सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया था. अब देखना होगा कि फिल्म की रिलीज पर मेकर्स का ये दांव उसको कितना सक्सेसफुल बनाता है.