पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात

Posted on: 2026-09-09


hamabani image

नई दिल्ली, 09 सितंबर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा गया, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”

इस दौरान कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति भी मौजूद थे।