हनुमान अंश का वो बुंदेली भजन, जिसमें छिपी है शिव-पार्वती की अनोखी कहानी, एक ही शख्स है इसका राइटर और कंपोजर

Posted on: 2026-09-08


hamabani image

धार्मिक फिल्मों की बात करें तो इंडिया में बेहद पसंद किया जाता है. बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जो पौराणिक कथाओं पर आधारिक होती हैं. कई फिल्में बड़े बजट की होती हैं जिनके आने का इंतजार लोग लंबे समय तक करते हैं. लेकिन कई फिल्में रिलीज के पहले तो नहीं लेकिन बाद में ऐसा कमाल करती हैं कि हर कोई हैरान हो जाता है. आज हम बात करेंगे 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश की. 2 करोड़ बजट की इस फिल्म अपनी कहानी के साथ ही अपने भजनों को लेकर भी खूब चर्चा में है. खासकर इस फिल्म का एक बुंदेली लोक भजन, जिसमें शिव-पावर्ती के विवाह का वर्णन हो रहा है. 

पावर्ती ने किया शिव से शादी का हठ

फिल्म 'हनुमान अंश' का बुंदेली लोक-भजन 'पार्वती' लोगों का ध्यान खींच रहा है. गाने के बोल हैं 'जब जिद पे आ गई पार्वती, पार्वती, पार्वती, समझाने पहुँचे सप्तऋषि,सप्तऋषि, सप्तऋषि' है.  इस भजन में माता पार्वती के भगवान शिव को पति के रूप में पाने की जिद को बेहद ही देसी और बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है. इस भजन की भाषा, इसके बोल, देसी साज और साधु तिवारी की आवाज ने इसे दूसरे भजनों से अलग और बेहद खास बना दिया है. यही वजह है कि गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया.

सप्तऋषि पहुंचे थे पार्वती को समझाने

भजन की शुरुआत माता पार्वती की उसी जिद से होती है, जब वह भगवान शिव को अपना पति बनाने का फैसला कर चुकी हैं. उन्हें समझाने के लिए सप्तऋषि पहुंचते हैं और शिव के रूप-स्वरूप और उनके वैरागी जीवन का हवाला देते हुए पार्वती को अपना फैसला बदलने के लिए कहते हैं. गाने में इसी बातचीत को बुंदेली लोक अंदाज में पेश किया गया है.

सप्तऋषि शिव के सिर पर गंगा, गले में सांप, रहने के ठिकाने और उनके साधु वाले रूप का जिक्र करते हुए पार्वती से सवाल करते हैं कि वह ऐसे वर के लिए इतनी तपस्या क्यों कर रही हैं. लेकिन पार्वती का इरादा नहीं बदलता. 

साधु तिवारी ने अकेले संभाले कई मोर्चे

बता दें कि इस गाने का पूरा मोर्चा साधु तिवारी ने संभाला है. पार्वती गोने के बोल साधु एस. तिवारी ने लिखे, इसको संगीत दिया और उन्होंने खुद ही इस गाने को गाया भी.  और गाने को खुद साधु तिवारी ने ही गाया है. इस भजन के म्यूजिक प्रोडक्शन में साधु तिवारी का साथ समीरन दास ने भी किया है. गाने के वीडियो में स्ट्रोक्स, तबला और परकशन जैसे इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी लोक वाली फील को और मजबूत करते हैं. 

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें शोभिनव सत्‍या, चंदन के. आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और नेहा परांजपे जैसे कलाकार नजर आते हैं. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. 

2 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

'हनुमान अंश' की कामयाबी भी अपने आप में एक दिलचस्प कहानी है. फिल्म ने शुरुआत काफी धीमी की थी, लेकिन बाद के हफ्तों में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. Sacnilk के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 तक फिल्म ने भारत में करीब 132.13 करोड़ रुपये नेट और 156.20 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. 31वें दिन ही फिल्म ने 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. 

कम बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा कलेक्शन इसे साल की चौंकाने वाली सफल फिल्मों में शामिल करता है. वहीं 'पार्वती' जैसे लोक रंग वाले भजनों ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ाया है.