रैपरिया बालम ने मिर्जापुर में बिना इजाजत अपना गाना 'शूरवीर' इस्तेमाल किए जाने पर दिया रिएक्शन, बोले- 'दिल टूटा'

Posted on: 2026-09-07


hamabani image

ओटीटी पर भौकाल काट चुकी मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस पर 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसके बाद से बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में छप्पर फाड़ कमाई देखने को मिली है. फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मूवी' ने अपने ओपनिंग वीकेंड के तीसरे दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. लेकिन इसकी सफलता के साथ ही इसे लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है. जो इसके गाने 'शूरवीर' से जुड़ा हुआ है.

'शूरवीर' को लेकर राजस्थानी रैपर रैपरिया बालम का फुटा गुस्सा

फिल्म के गाने शूरवीर को लेकर राजस्थानी रैपर और संगीतकार रैपरिया बालम (Rapperiya Baalam) ने  मिर्जापुर मूवी के मेकर्स पर गाना चोरी करने का कथित आरोप लगाया है. उन्होंने अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसे एक पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने उनके लोकप्रिय गाने 'शूरवीर' (Shoorveer) के बिना अनुमति मूवी में इस्तेमाल किए जाने पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है.
 
बिना अनुमति इस्तेमाल किया गाना शूरवीर

 रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मेकर्स ने उनके गाने को फिल्म में इस्तेमाल करने से पहले उनसे या उनकी टीम से कोई अनुमति नहीं ली और न ही उन्हें कोई क्रेडिट दिया. साथ ही इस गाने को जिस तरह से फिल्म में फिल्माया गया वह गलत है.

गैंगस्टर्स और विलेन्स पर फिल्माने से हुआ देश के शूरवीरों का अपमान

रैपर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि उन्होंने इस गाने को विशेष रूप से राजस्थान के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और राज्य के वीर शूरवीरों को समर्पित किया है. लेकिन फिल्म में  गैंगस्टर्स और विलेन्स के दृश्यों के साथ इशे फिल्माया जाना राजस्थान और उनके शूरवीर नायकों का अपमान है. 

इस बीच, कई इंटरनेट यूज़र्स ने रैपेरिया बालम का समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर उनके रुख का साथ दिया है. एक यूज़र ने लिखा कि यह देखकर दुख होता है कि मेवाड़ के महान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी को समर्पित गाना 'शूरवीर' मिर्ज़ापुर फिल्म में काल्पनिक गैंगस्टरों को महिमामंडित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इतिहास का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि सस्ते मनोरंजन के लिए उसे क्राइम ड्रामा के साथ मिलाया जाना चाहिए. एक राजस्थानी होने के नाते, मैं कहना चाहता हूं: कृपया हमारे नायकों के बलिदान का मजाक न उड़ाएं. राजस्थानी संस्कृति को गलत तरीके से दिखाना बंद करें.

कानूनी कदम की चेतावनी

 रैपर ने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्होंने अनुमति नहीं दी, तो मेकर्स को इसके अधिकार किसने दिए. उन्होंने इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है. फिलहाल, 'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्माताओं ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.