Posted on:
बैडमिंटन में, भारत के किदांबी श्रीकांत आज चाइना ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। शेन्ज़ेन में खेले गए पुरुष एकल के पहले मुकाबले में श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16 21-15 से हराया।
एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में, लक्ष्य सेन कनाडा के विक्टर लाई से 14-21 7-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कनाडा के खिलाड़ी के हाथों लक्ष्य की यह तीसरी हार थी, उनकी एकमात्र जीत इसी साल मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हुई थी।
भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी थाईलैंड के टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को 21-8 21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।