छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी प्रतिषेध आदेश के परिपालन में जिला बलौदाबाजार में डेयरी एनालॉग के विरुद्ध कलेक्टर कुलदीप शर्मा निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा बलौदाबाजार स्थित गोपाला डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार सम्बंधित आवश्यक दास्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर संचालन बंद कराया गया।
निरीक्षण के दौरान गोपाला डेयरी में उपलब्ध पनीर और दही की गुणवत्ता पर डेयरी एनालॉग होने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से पनीर एवं दही का वैधानिक नमूना (सेंपल) जब्त किया गया। इन नमूनों को विस्तृत रासायनिक विश्लेषण के लिए तत्काल राज्यं खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की दंडात्मक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच के दौरान जब फर्म के संचालक से खाद्य कारोवार से जुड़े वैधानिक दस्तावेज मांगे गए, तो मौके पर कोई भी वैध खाद्य लाइसेंस या पंजीयन प्रस्तुत नहीं विल्या गया।इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का गंभीर उल्लंघन मानते हुए विभाग द्वारा तत्काल प्रकरण तैयार किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गोपाला डेयरी को लिखित निर्देश जारी कर वैध खाद्य पंजीयन,लाइसेंस बनवाए जाने तक खाद्य कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए।