मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम जाएंगे नई दिल्ली

Posted on: 2026-09-01


hamabani image

रायपुर, 01 सितंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार शाम नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक 'सेवा संकल्प अभियान' की बैठक में शामिल होंगे। बैठकें समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 6:45 बजे वहां पहुंचेंगे। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ भवन में होगा।