इतिहास में 26 अगस्त की तारीख मानवता, सेवा और करुणा की प्रतीक मदर टेरेसा के जन्मदिन के रूप में विशेष महत्व रखती है। 26 अगस्त 1910 को जन्मीं मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों, अनाथों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।
मानव सेवा के प्रति उनके असाधारण योगदान के कारण उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला। भारत ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया, जबकि विश्व स्तर पर उनके मानवीय कार्यों को देखते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
मदर टेरेसा का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि सच्ची महानता दूसरों के दुख-दर्द को समझने और उनकी निस्वार्थ सेवा करने में है। उन्होंने कोलकाता को अपनी कर्मभूमि बनाया और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1303 - अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म।
1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।
1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1955 - पहली बार टेनिस मैच का कलर ब्रॉडकास्ट।
1977 - जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1978 - जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 - म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंची।
1999 - माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 - दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
2008- तेलगु फिल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जन्म
1891 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार।
1927 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
1927 - बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी - भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार हैं।
1928 - ओम प्रकाश मुंजल - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
1951 - लुइजिन्हो फलेरो - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
1956 - मेनका गांधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
1968 - मधुर भंडारकर - फिल्म निर्माता-निर्देशक।
1972 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
1973 - इंदर कुमार - अभिनेता।
1980 - नीरू बाजवा - अभिनेत्री।
1987 - जीतू राय - भारतीय निशानेबाज।
निधन
1934 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1948 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर - प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।
1963 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1975 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।
2011 - के. ए. दिनशा - चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।
2012 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
- महिला समानता दिवस