अमरीका के गृह सुरक्षा विभाग ने सभी एच-वन-बी वीज़ा आवेदनों पर मौजूदा शुल्कों के अतिरिक्त एक लाख तीन हजार दो सौ 65 अमरीकी डॉलर का नया शुल्क प्रस्तावित किया है। इनमें उच्च डिग्री धारकों के आवेदन भी शामिल हैं। विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रस्तावित शुल्क आवेदन दाखिल करते समय लिया जाएगा। विभाग का अनुमान है कि अनुमानित 85 हजार एच-वन- बी वीज़ा आवेदनों के आधार पर, इस शुल्क से प्रति वर्ष लगभग आठ दशमलव आठ बिलियन अमरीकी डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा।
विभाग ने कहा कि इस राजस्व से आव्रजन लाभों के निर्णय, धोखाधड़ी का पता लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा जांच, प्रणालियों के आधुनिकीकरण, अभिलेखों और शुल्क संग्रह कार्यों, आव्रजन न्यायालयों के संचालन, वाणिज्यिक वीज़ा प्रसंस्करण, श्रम मानकों के प्रवर्तन और अंतर-एजेंसी समन्वय से संबंधित संघीय सरकारी लागतों की भरपाई में मदद मिलेगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क उन एच-वन- बी वीज़ा आवेदनों पर लागू नहीं होगा जो सीमा के अधीन नहीं हैं। इनमें कुछ गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठनों, सरकारी अनुसंधान संगठनों और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा दायर आवेदन शामिल हैं।