सिक्किम के नाथू ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा आज 10 समूहों में 464 तीर्थयात्रियों के साथ संपन्न हुई। 20 जून को शुरू हुई यह यात्रा तीर्थयात्रियों के अंतिम समूह के गंगटोक लौटने के साथ समाप्त हुई। तीर्थयात्रियों ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील का दर्शन किया।