मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, शपथ ग्रहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Posted on: 2026-08-22


hamabani image

रायपुर, 22 अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे लाभांडी स्थित कंवर भवन पहुंचकर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।