स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

Posted on: 2026-08-13


hamabani image

उत्तर बस्तर कांकेर ।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा (कम्पोजिट) प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी, विदेशी मदिरा (कम्पोजिट) मदिरा के फुटकर दुकान से संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।