नई दिल्ली, 09 अगस्त। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में आई तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में आज सोने के भाव में 1,510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। इसी तरह हाजिर चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल आ गया है।
कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में उछाल आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तेजी का रुख बनने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में तेजी आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 8,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी भी मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में महंगा हो गया। कीमत में आई तेजी के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,51,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।