मुरादाबाद, 08 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव नासिर कमाल ने शनिवार को बताया कि उप्र फुटबाल संघ एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालिका इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 सोमवार 10 अगस्त से 17 अगस्त तक जनपद अमेठी में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में प्रदेश के सभी 18 मंडल की टीमें प्रीतिभाग करेंगी। उक्त प्रतियोगिता में मुरादाबाद मण्डलीय टीम का आज चयन के साथ सीआरएस पंजीयन के उपरांत घोषणा कर दी गई।
नासिर कमाल के अनुसार, चयनित टीम में किंजल, सऊदा, इफ्फत जमाल (सभी मुरादाबाद), आइज़ा, दिशा आर्या, रमशा खान (सभी अमरोहा), अलिज़ा, इलमा खान, ज़ुनैन सय्यदा, सुमेरा मेहबूब, शाज़िमा हबीब (सभी संभल), ज़ैनब मुमताज़, माधवी कश्यप, परी, परी सैनी, अपूर्वा हमीश्रफलक (टीम मैनेजर), टीना सैनी (टीम कोच) शामिल हैं।
चयन समिति में ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन से रष्ट्रीय खिलाड़ी व महिला विंग की सचिव माधुरी देवी, महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल, सहायक सचिव आमिर मिर्ज़ा, सीनियर खिलाड़ी टीना सैनी, खेल निदेशालय से स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील कुमार व फुटबॉल कोच नादिर रज़ा रहे।