अकासा एयर ने 4 साल पूरे होने पर शुरू किया लॉयल्टी कार्यक्रम 'अकासा एलीवेट'

Posted on: 2026-08-07


hamabani image

नई दिल्ली, 07 अगस्त  विमानन कंपनी अकासा एयर ने अपने परिचालन के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को अपना लॉयल्टी कार्यक्रम अकासा एलीवेट शुरू किया। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने अबतक के सफर को बेहद रोमांचक बताया।

एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कंपनी ने कहा कि 07 अगस्त, 2022 को उड़ान परिचालन शुरू करने वाली एयरलाइन ने आज 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

कंपनी ने बताया कि ‘अकासा एलीवेट’ कार्यक्रम के तहत सदस्य पात्र उड़ानों के साथ सहायक उत्पादों और सेवाओं पर अंक भी अर्जित कर सकेंगे। एयरलाइन ने कहा कि ‘अकासा एलीवेट’ को ग्राहकों की निष्ठा के बदले उन्हें अधिक मूल्य, व्यक्तिगत पहचान और बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

एयरलाइन ने कहा कि लोगों, जगहों और संभावनाओं को जोड़ने के हमारे चार साल पूरे। कंपनी ने कहा कि चाहे तेजी से टियर में आगे बढ़ना हो, अनलिमिटेड प्रायोरिटी सर्विस हो या ज़्यादा फ़्लेक्सिबिलिटी, हर फीचर को खासतौर पर आपके लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। अपनी यात्रा को बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं? अभी जुड़ें: https://bit.ly/qp_elevate शुक्रिया कहने का एक खास तरीका।

एयरलाइन ने कहा कि सुलभ हवाई यात्रा के जरिए भारत के एविएशन सेक्टर की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिले सहयोग के लिए हम आभारी हैं और देश की सेवा जारी रखने के लिए तत्पर हैं।