चार दशक बाद नक्सल मुक्त माहाैल में बीजापुर मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Posted on: 2026-07-29


hamabani image

जिले के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने जा रहा है, चार दशक बाद नक्सल मुक्त वातावरण में बीजापुर आजादी का पर्व मनाएगा। इसे लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने आज स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि 15 अगस्त से पहले पूरे जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि जिले के प्रत्येक घर में सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा सके। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेने कहा कि बीजापुर में लंबे समय बाद भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाने और दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिये गये हैं।