तेलीबांधा में बार सहित 4 दुकानों में लगी आग

Posted on: 2026-07-29


hamabani image

तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, जो देखते ही देखते ऑक्टोपस बार समेत आसपास की चार दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन सुबह तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अब भी धुआं उठ रहा है।

तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। भोजनालय संचालक बॉबी तोलानी ने बताया, रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली। खबर मिलते ही जिस हालत में थे, उसी हालत में दुकान पहुंच गए। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।