3,029 तीर्थयात्रियों का नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार 21वां जत्था सुबह 2:45 बजे 151 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ जिसमें 57 बसें, 30 मीडियम मोटर वाहन, 58 लाइट मोटर वाहन और छह दोपहिया वाहन शामिल थे। इस जत्थे में 2,310 पुरुष तीर्थयात्री, 590 महिलाएं, 14 बच्चे, 45 साधु, 40 साध्वियां और 30 विदेशी पुरुष तीर्थयात्री शामिल हैं। आज भी पहलगाम रूट के लिए कोई काफिला तय नहीं था।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों का जत्था मल्टी-लेयर सुरक्षा के बीच बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस नए जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस साल सालाना श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू बेस कैंप से निकलने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,30,355 हो गई है।