महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

Posted on: 2026-07-23


hamabani image

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में महामाया गेट के निर्माण के लिए 24 लाख 53 हजार रुपये मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश आज जारी कर दिए हैं।