छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अम्बागढ़ चौकी की हेलमकोड़ो जलाशय परियोजना का सर्वेक्षण कार्य के लिए 4 करोड़ 53 लाख 20 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन ने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग से रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।