दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है कि राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर अब इंटरचेंज सुविधाएं चालू हैं और गेट खुल गए हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने बताया था कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था।