हॉकी इंडिया आज से देशभर में कोचिंग और रेफरी शिक्षा कार्यशालाओं की शुरुआत करेगा। इनका उद्देश्य प्रशिक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और अंतरराष्ट्रीय मानकों की जानकारी देना है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित ये कार्यशालाएं देश में हॉकी की मजबूत नींव तैयार करने और खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इन कार्यशालाओं के माध्यम से देशभर में प्रशिक्षित कोचों और तकनीकी अधिकारियों का मजबूत नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।