ईरान-अमेरिका संघर्ष में अबतक 13 भारतीयों की मौत

Posted on: 2026-07-14


hamabani image

ईरान और अमेरिका के बीच में जारी संघर्ष के चलते अब तक 13 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन भारतीय लापता है। सूत्रों ने आज इसकी जानकारी। कल ही ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एक बार फिर भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत की तरफ से बारीकी से नज़र रखी जा रही है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार प्रवाह की निरंतर मांग करते हैं। यह विश्वभर के लोगों की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की थी। दोनों जहाजों पर सवार 46 सदस्यीय चालक दल में से 30 भारतीय नाविक थे। एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की दुखद मृत्यु हो गई और एक घायल है। एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से 9 घायल हैं और उसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।