विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी और अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर' अपनी थिएटर रिलीज़ के बाद अब OTT रिलीज़ को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। 1991 के भारत के आर्थिक संकट पर आधारित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी दमदार कहानी और मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। अब सोशल मीडिया पर फैंस इसकी OTT रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने विपुल अमृतलाल शाह से जल्द OTT रिलीज़ डेट घोषित करने की अपील की है। एक यूज़र ने लिखा, "गवर्नर की OTT रिलीज़ कब होगी? इतनी तारीफ सुन ली है कि अब और इंतज़ार नहीं हो रहा।" वहीं दूसरे ने कहा, "मनोज बाजपेयी का शानदार अभिनय देखने के लिए एक्साइटेड हूं, प्लीज़ OTT डेट बताइए।"
कई दर्शकों ने यह भी लिखा कि वे थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे और अब परिवार के साथ OTT पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें फैंस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की मांग कर रहे हैं।
फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे अनसुने नायक का किरदार निभाया है, जिसके योगदान ने भारत को आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। प्रभावशाली संवाद, मजबूत पटकथा और दमदार अभिनय के चलते फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली है।
'गवर्नर' का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के गीत और अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अब दर्शकों की निगाहें इसकी OTT रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।