फीफा विश्व कप में मोरक्को और पैराग्वे दोनों ही राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए हैं। मोरक्को ने मैक्सिको के ग्वाडेलूप में खेले गए रोमांचक 1-1 ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया। वहीं, अमेरिका के बोस्टन में खेले गए 1-1 ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में पैराग्वे से 3-4 से हारकर जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
ब्राजील ने भी कल रात अमेरिका के ह्यूस्टन में जापान पर 2-1 से जीत हासिल करके राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
आज रात, अमेरिका के टेक्सास में आइवरी कोस्ट का मुकाबला नॉर्वे से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।