गुवाहाटी, 30 जून । गुवाहाटी पुलिस ने शहर के खारघुली इलाके में लगभग 52 करोड़ रुपये मूल्य के 37 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस तस्करी के पीछे किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। पुलिस हवाला नेटवर्क और सोने की आपूर्ति से जुड़े पूरे तंत्र की जांच कर रही है।