Posted on:
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी ‘लोकायन-26’ अभियान के तहत अमरीका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर बंदरगाह पहुंच गया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और भारत तथा अमरीका की नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना है। पोत अपने प्रवास के दौरान समुद्री सहयोग और सामुदायिक संपर्क से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेगा। इससे पहले आईएनएस सुदर्शनी ने वर्जीनिया के नॉरफॉक में आयोजित सेल-250 समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कोच्चि से शुरू हुई इस यात्रा में आईएनएस सुदर्शनी अब-तक 13 हजार से अधिक समुद्री मील की दूरी तय कर चुका है।