8000mAh बैटरी फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस

Posted on: 2026-06-18


hamabani image

Pova 8 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था। 11 जून को मार्केट में आया पोवा 8 अब खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन में हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8000mAh की है। इसके अलावा फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno Pova 8 Sale Price in India Tecno Pova 8 को कंपनी ने 11 जून को मार्केट में पेश किया था। आज यानी 18 जून से फोन को खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। भारत में फोन दो रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन को कंपनी ने व्हाइट और ग्रान कलर वेरिएंट में पेश किया है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसी के साथ देशभर में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी यह खरीदा जा सकता है। Tecno Pova 8 Specifications Tecno Pova 8 में 6.76 इंच फुल HD+ (1,080×2,344 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है। प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 चिप लगी है और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। फोन में रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन में 8,000mAh की विशाल बैटरी लगी है जो 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 1,198 घंटे का स्टैंडबाय, अधिकतम 39.5 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन के डाइमेंशन 165.66 × 78.46 × 8.8 mm और वजन लगभग 225 ग्राम है।