मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

Posted on: 2026-06-16


hamabani image

 रायपुर 16 जून । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे महानदी भवन (मंत्रालय) में विभागों के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:25 बजे महानदी भवन पहुंचेंगे।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, प्रशासनिक बैठकों और अन्य कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं की प्रगति, विभागीय उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

दिनभर की बैठकों और समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।