नई दिल्ली, 08 जून। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई जोरदार कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 695.15 अंक यानी 1.35 प्रतिशत टूट कर 50,866.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 200.57 अंक यानी 2.64 प्रतिशत लुढ़क कर 7,383.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा, नैस्डेक 1,121.53 अंक यानी 4.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,709.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत यानी 50,798.51 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 10,368.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,218.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा, डीएएक्स इंडेक्स 185.90 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,759.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 119.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,217 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 72.56 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,977.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत लुढ़क कर 1,571.32 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 371.71 अंक यानी 4.55 प्रतिशत फिसल कर 7,788.88 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,413.12 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,175 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,449.35 अंक यानी 3.22 प्रतिशत लुढ़क कर 43,621.59 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 142.92 अंक यानी 2.55 प्रतिशत टूट कर 5,451.85 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26 प्रतिशत उछल कर 3,976.83 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 288.95 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,673 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।