इतिहास के पन्नों में 08 जून : भारतीय रंगमंच के महान शिल्पी हबीब तनवीर की पुण्यतिथि

Posted on: 2026-06-07


hamabani image

इतिहास के पन्नों में 08 जून : भारतीय रंगमंच के महान शिल्पी हबीब तनवीर की पुण्यतिथि

भारतीय रंगमंच के इतिहास में 06 जून का दिन प्रख्यात नाटककार, निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर की पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। अपनी सशक्त रचनात्मकता और लोक संस्कृति को रंगमंच से जोड़ने की अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध हबीब तनवीर ने भारतीय थिएटर को नई पहचान दी।

हबीब तनवीर का जन्म 01 सितंबर 1923 को हुआ था। उन्होंने अपने पांच दशक से अधिक लंबे रंगमंचीय सफर में सौ से अधिक नाटकों का लेखन, निर्देशन और मंचन किया। भारतीय लोक परंपराओं और समकालीन सामाजिक सरोकारों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना उनकी सबसे बड़ी विशेषता मानी जाती है।

उनके चर्चित नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इसके अलावा, शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त जैसे नाटकों ने भी उन्हें देश-विदेश में ख्याति दिलाई।

हबीब तनवीर ने छत्तीसगढ़ की लोकनाट्य परंपराओं और ग्रामीण कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नाटकों में आम जनजीवन, सामाजिक विसंगतियां और मानवीय संवेदनाएं प्रमुख विषय रहे।

लंबी बीमारी के बाद 06 जून 2009 को भोपाल में 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके जाने के साथ भारतीय रंगमंच ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने थिएटर को जनसरोकारों से जोड़ते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1557 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1658 - औरंगजेब ने आगरे के किले पर कब्जा किया।

1824 - नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।

1909 - भूकंप और सुनामी ने इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित कोरिनची शहर को नष्ट कर दिया, जिसकी वजह से 230 लोग मारे गए।

1929 - मार्गरेट बॉन्डफील्ड को श्रम मंत्री नियुक्त किया गया। वह यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में पहली महिला मंत्री बनीं थीं।

1936 - 'इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस' का नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' कर दिया गया।

1940 - नप्ट्यूनियम तत्व की खोज की घोषणा की गई थी। यह पहला ऐसा रासायनिक तत्व था, जिसका प्रोटॉन नंबर यूरेनियम से अधिक था।

1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।

1949 - स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।

1955 - अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।

1967 - इजराइल ने अमेरिका के जहाज यूएसएस लिबर्टी पर हमला किया।

1983 - मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

1984 - ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स में समलैंगिकता को कानूनी घोषित किया गया था।

1986 - पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कर्ट वाल्डहेम ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति चुने गए।

1997 - पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।

2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।

2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।

2004 - भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।

2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।

2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्खास्त किया।

2008 - दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

2014 - रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

2014 - कराची (पाकिस्तान) के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।

जन्म

1955 - टिम बर्नर्स ली - कंप्यूटर साइंटिस्ट और WWW (World Wide Web) के जनक।

1957 - डिंपल कपाड़िया - हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री और अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी।

1975 - शिल्पा शेट्टी - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।

1981 - आतिशी, आम आदमी पार्टी (आआपा) से जुड़ी भारतीय राजनीतिज्ञ और दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री

1996 - एम.पी. जबीर - भारतीय एथलीट।

निधन

632 ई. - पैगम्बर मोहम्मद साहब ।

1968 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक।

2009 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व महासागर दिवस।

- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस।