Posted on:
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी का अगला अध्याय विश्वास पर आधारित होगा, जिससे दोनों देशों की साझा समृद्धि सुनिश्चित होगी।
कनाडा के टोरंटो में कल रात 'राजनीतिक पुनर्व्यवस्था से वाणिज्यिक कार्यान्वयन तक' विषय पर आयोजित मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों के बीच विश्वास एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए प्रयासरत होने के कारण नए व्यापार और निवेश के अवसर खुल रहे हैं।
मंत्री जी ने बताया कि सीईपीए व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने में एक महत्वपूर्ण उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विविधता भारत और कनाडा के बीच संबंधों की पहचान है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिशीलता पर प्रकाश डालते हुए, श्री गोयल ने कहा कि भारत अगले तीन दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।