क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड के दृष्टिकोण के अनुरूप क्वाड विदेश मंत्री प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे और क्वाड के अंतर्गत की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के विदेश मंत्रियों के द्विपक्षीय बैठकें करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की भी उम्मीद है।