देश भर में महंगाई का सितम जारी है. एक हफ्ते में जहां दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, तो वहीं अब ब्रेड भी महंगा हो गया है. ब्रेड पर फटा ये महंगाई बम आम लोगों को प्रभावित कर रहा है. बहुत से परिवार सुबहके नाश्ते के लिए ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं. पैकेजिंग और माल ढुलाई की बढ़ती लागत के बीच, देश के कई हिस्सों में ब्रेड की कीमतें 5 रुपये तक बढ़ गई हैं. ये बढ़ी हुई कीमतें आम लोगों को प्रभावित कर रही हैं, खासकर मुंबई में, जहां पाव, सैंडविच और ब्रेड से बने अन्य स्नैक्स लाखों दफ्तरी कर्मचारियों, छात्रों और कामकाजी परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं.
ब्रेड के महंगे होने के बाद अगर सुबह के नाश्ते के लिए इसकी जगह दूसरे विकल्प खोज रहे हैं तो हम कुछ हेल्दी ऑप्शन्स बताने जा रहे हैं. आप अपने ब्रेड को इन फलों और सब्जियों से रिप्लेस कर सकते हैं.
ब्रेड के 6 बेस्ट सस्ते और हेल्दी विकल्प:
भले ही आलू में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन ब्रेड की जगह आलू का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है. आलू में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं जो उन लोगों के लिए अच्छे होते हैं जो सुबह-सुबह कार्डियो वर्कआउट करते हैं.