आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान पेटी ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास

Posted on: 2026-05-21


hamabani image

बीजापुर, 21 मई । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय के अधिकारियाें से आर्थिक व मानसिक रूप से तंग होकर पेटी ठेकेदार राजकुमार कोण्डागुरला ने पीएमजीएसवाय कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। माैके पर पहुंचे पंचराम सलामे तहसीलदार बीजापुर, टीआई कोतवाली दुर्गेश शर्मा, डीएसपी विनीत साहू, सुदीप सरकार डीएसपी ने मामला का संज्ञान लेते हुए पीड़ित को सलाह दी गई और मामला कलेक्टर के सामने रखने की बात कही।

राजकुमार कोण्डागुरला ने बताया कि वह पीएमजीएसवाय कार्यालय में पूर्व में पदस्थ था, जिसे ईई नवीन तोड़ें के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर मेरे द्वारा त्यागपत्र दिया गया । जिसके बाद वह ठेकेदार हरबीर सिंह बदेशा से मिलकर सड़क निर्माण कार्य कर रहा था। पीड़ित राजकुमार कोण्डागुरला का आरोप है कि ठेकेदार को चैंबर में बुलाकर उसको काम से निकाल देने की धमकी दी गई । जिसके बाद प्रगतिरत कार्य को निरस्त कर दिया। जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ। लेखाधिकारी उमेश ध्रुव के द्वारा पीड़ित को सलाह देते हुए गलत कदम उठाने से मना किया गया।

उन्हाेंने बताया कि कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गए आवेदन में ईई नवीन तोड़ें के द्वारा प्रताड़ना से पीएमजीएसवाय कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हैं, अपने चहेते पेटी ठेकेदार से काम दिलाकर काम करवाने एवं एसडीओ परमानंद रामटेके की मौत का आरोप भी लगा है। उन्हाेंने बताया कि 5 परसेंट एडवांस कमीशन लेकर बिल भुगतान करने, स्टेशनरी क्रय व गाड़ियों के भुगतान से सम्बन्धित भुगतान करने में भ्रष्टाचार किए जाने जैसे संगीन आरोप लगे हैं।