रायपुर। सुशासन त्योहार के आते ही छत्तीसगढ़वासियों को नई ऊर्जा मिली। नई सरकारी स्कीमों का लाभ के साथ साय सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में एक और तिहार मनाने का आह्वान किया है, वो है सुशासन तिहार सुशासन तिहार 2026 जिसके तहत राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को सीधे उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाना है। जिलों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में योजनाओं से जुड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य, राशन कार्ड, पेंशन, आवास और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जा रहा है। कई जिलों में हजारों लोगों ने शिविरों में पहुंचकर अपने आवेदन जमा किए और मौके पर ही समाधान प्राप्त किया। सरकार का कहना है कि इस पहल से लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिल रही है और प्रशासन सीधे जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। सुशासन तिहार के जरिए प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।